बिहार (समस्तीपुर) की एक मुस्लिम लड़की को कहीं शादी में विकास कुमार नामी एक लड़का मिला, दोनों एक दूसरे को पसंद किए। बात आगे बढ़ी दोनों ने एक दूसरे को अपना मोबाइल नंबर
बिहार (समस्तीपुर) की एक मुस्लिम लड़की को कहीं शादी में विकास कुमार नामी एक लड़का मिला, दोनों एक दूसरे को पसंद किए। बात आगे बढ़ी दोनों ने एक दूसरे को अपना मोबाइल नंबर दिया और बात चीत का सिलसिला शुरू हुआ। इन दोनों नौजवानों ने 2019 में घर से भागकर हाजीपुर में शादी कर ली और वहीं किराये का मकान लेकर रहने लगे। शादी के छः महीने बाद लड़का अपना वो असली चेहरा दिखाना शुरू किया जिस मक़सद से उसने उस लड़की से शादी की थी। लड़की से जहेज़ का मुतालबा करने लगा, उसे मारने-पीटने लगा वग़ैरह, वग़ैरह। जब उस लड़के को लगा अपनी बीवी से उसे कुछ हासिल नहीं होगा। वो अपनी बीवी को बेंगलुरु ले गया और 5/6 लोगों के हाथ अपनी बीवी को बेच दिया। वो लोग छः महीने तक उस लड़की की आबरू लूटते रहे। जब उन हैवानों का दिल भर गया तो तक़रीबन छः महीने बाद उन्होंने उस लड़की को दिल्ली में किसी जिस्म-फ़रोशों से फ़रोख़्त कर दिया। पांच रोज़ क़ब्ल लड़की किसी तरह से भागकर समस्तीपुर पहुंची और पुलिस से अपनी पूरी कहानी बताई और अपने शौहर (विकास कुमार) पर एफ़आईआर दर्ज कराई। अब वो लड़की वही स्क्रिप्टेड बयानिया दे रही है जो सभी लड़के/लड़कियां देते है...