रवि शास्त्री ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी IPL की सबसे बड़ी विरासत छोड़कर जाएंगे, जिसे कोई खिलाड़ी कभी नहीं छू पाएगा। रवि शास्त्री ने बताया कि धोनी ने जिस तरह का प्रदर्शन #dhoni

रवि शास्त्री ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी IPL की सबसे बड़ी विरासत छोड़कर जाएंगे, जिसे कोई खिलाड़ी कभी नहीं छू पाएगा। रवि शास्त्री ने बताया कि धोनी ने जिस तरह का प्रदर्शन आईपीएल में किया है, वैसा कर पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए मुश्किल है। उन्होंने कहा कि 250 IPL मैच खेलना एमएस धोनी की फिटनेस और कमिटमेंट को दर्शाता है। पूरे चेन्नई और तमिलनाडु में उन्हें थाला कहा जाता है। झारखंड के एक लड़के को CSK के फैंस से साउथ में जो प्यार और प्रशंसा मिलती है, वह इस खिलाड़ी की महानता का प्रमाण है। आज तक कभी किसी नॉर्थ इंडियन प्लेयर को साउथ इंडिया में इतनी मोहब्बत नहीं मिली। महेंद्र सिंह धोनी ने नॉर्थ और साउथ के बीच की दीवार को तोड़ दिया। 

रवि शास्त्री ने कहा कि धोनी ने हर किसी का प्यार और सम्मान पाया है। अगर सुनील गावस्कर जैसा लेजेंड माही का अपनी शर्ट पर ऑटोग्राफ लेने के लिए भीड़ को चीरते हुए दौड़कर जा सकता है, तो इससे थाला के रुतबे को भली-भांति समझा जा सकता है। रवि शास्त्री ने कहा कि जिस तरह फाइनल मैच में 0.1 सेकंड में ही शुभमन गिल को स्टंप कर धोनी ने खेल बदल दिया, वह बताने को काफी है कि 41 वर्ष की उम्र में भी महेंद्र सिंह धोनी इंडिया के नंबर वन विकेटकीपर हैं। जैसा माही ने बताया कि उन्होंने लास्ट ईयर से अब तक एक बार भी विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस नहीं की। यहां तक कि IPL स्टार्ट होने के बाद भी वह नेट्स पर सिर्फ बल्लेबाजी करने के लिए आते थे। बगैर अभ्यास इतनी परफेक्ट कीपिंग आपकी स्किल दिखाता है। महेंद्र सिंह धोनी असल मायनों में लेजेंड हैं। 

रवि शास्त्री ने महेंद्र सिंह धोनी के IPL 2024 खेलने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि माही का मैदान पर होना फैंस के लिए बड़ा तोहफा होगा। पांचवीं बार ट्रॉफी उठाने के बाद खुद धोनी ने कहा कि जीत के बाद शुक्रिया बोलकर चले जाना आसान है लेकिन फिर से वापस आना कठिन है। लेकिन मैं जहां भी गया, मुझे जो प्यार मिला, उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया। इस प्यार और स्नेह के लिए मुझे बहुत मेहनत करनी है और अगले 9 महीनों में अपने शरीर को अच्छा रखना है। इसके बाद कम से कम 1 और IPL खेलने के लिए वापस आना है। अगर मैं अपने शरीर को अच्छी स्थिति में रख सकता हूं तो यह मेरी ओर से फैंस को एक उपहार होगा। रवि शास्त्री ने कहा कि धोनी अगले साल निश्चित तौर पर वापस आएंगे। अबकी बार IPL का फाइनल मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा, तो उम्मीद है कि थाला एक और ट्रॉफी उठाएंगे। 🌻

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जयपाल सिंह मुंडा झारखंड के खूंटी जिले में जन्मे थे. ( 3 जनवरी 1903 – 20 मार्च 1970). वे एक जाने माने राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक, संपादक, शिक्षाविद् और 1925 में ‘ऑक्सफर्ड ब्लू’ का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

راہ عزیمت کا مسافر(مجاہد دوراں سید مظفر حسین کچھوچھوی)

MANUU awards PhD to Amatur Rehman Maimoona