हमे कोई राष्ट्रपति,उपराष्ट्रपति नहीं चाहिए।सुप्रीम कोर्ट में जज व कार्यपालिका में पीएम,सीएम,कैबिनेट मंत्री चाहिए।बरगलाने के कार्यक्रम को अब विराम दे देना चाहिए।

कांग्रेस ने हामिद अंसारी को उपराष्ट्रपति बनाकर सच्चर कमेटी की रिपोर्ट गायब करके मुसलमानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया!भावुक मुसलमान हामिद अंसारी के माध्यम से इंसाफ ढूंढने में बर्बाद हो गए!

बीजेपी ने किसान कौम से आने वाले जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति का प्रत्याशी घोषित करके स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को कूड़ेदान में फेंक दिया है!

रामनाथ कोविंद दलित समाज से है।पूरे जोर शोर से प्रचारित किया कि हम दलित समाज को प्रतिनिध्व दे रहे है लेकिन उस प्रतिनिध्व का दलित समाज को कितना फायदा मिला वो दलित समाज को बताया जाना चाहिए!

रामनाथ जी राष्ट्रपति रहे व पूरे पांच साल में एक बार भी दलित समाज पर हो रहे अन्याय व अत्याचार पर नहीं बोले!जब भी दिखे हाथ जोड़कर लाचारी की मुद्रा में दिखे!

जब आदिवासी द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति प्रत्याशी घोषित किया तो पहली फोटो मंदिर में झाड़ू लगाने की देशभर में प्रसारित की गई।संकेत साफ है कि आपके समाज से हमने राष्ट्रपति बनाया है आप मंदिरों में झाड़ू-पौछा करते रहें!

कांग्रेस ने हामिद अंसारी को उपराष्ट्रपति बनाया लेकिन जीवन के अंतिम मोड़ पर भाजपा उनको देश या गद्दार घोषित करने में लगी है लेकिन कांग्रेस चुप है!सच्चर कमेटी की रिपोर्ट लागू कर देते तो मुसलमानों का कुछ भला हो जाता!

मेरी बीजेपी सरकार से मांग है कि हमे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल,मुख्यमंत्री आदि नहीं चाहिए।अगर जेपी नड्डा जी किसान पुत्रों की भलाई करना चाहते है तो स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू कर दो🙏

इन तस्वीरों को देखिये और दुनियाँ भर रिबेल नेताओं की फोटो से तुलना करिये!समझ आ जायेगा कि हम कहाँ खड़े है!

हमे कोई राष्ट्रपति,उपराष्ट्रपति नहीं चाहिए।सुप्रीम कोर्ट में जज व कार्यपालिका में पीएम,सीएम,कैबिनेट मंत्री चाहिए।बरगलाने के कार्यक्रम को अब विराम दे देना चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

راہ عزیمت کا مسافر(مجاہد دوراں سید مظفر حسین کچھوچھوی)

जयपाल सिंह मुंडा झारखंड के खूंटी जिले में जन्मे थे. ( 3 जनवरी 1903 – 20 मार्च 1970). वे एक जाने माने राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक, संपादक, शिक्षाविद् और 1925 में ‘ऑक्सफर्ड ब्लू’ का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

कोहली पुरानी वाली बुलेट हैं.. जो थोड़ी देर आराम से चलते हैं, धीरे धीरे गरम होते