ऐसी किसी हरकत पर मैं टिप्पणी करने से भयभीत रहता हूँ - कल से कुछ

ऐसी किसी हरकत पर मैं टिप्पणी करने से भयभीत रहता हूँ - कल से कुछ लोगों को भगत सिंह नज़र आ गया तो ट्विटर पर लड्की के चरित्र हनन से लेकर उसके इस उम्र तक बेरोजगार रहने और एक बैटरी रिक्शा वाले के क्रांतिकारी बनने पर कटाक्ष चल रहे हैं -- एक तरफ घर बैठ कर क्रांति करने वालों की उम्मीदें हैं तो दूसरी तरफ नफरत की कीचड़ में आँख और बुद्धि गंवा चुके मनहूसों की मूर्खता पर गर्व करने की फितरत । 

एक तो जिस तरह सुरक्षा घेरा तोड़ कर वह भी राष्ट्रवादी सांसद के दस्तखत से लोग भीतर गए , वह भी धुआँ बम ले कर , फिर सुरक्षा उपायों से भरी गेलेरी से नीचे कूद गए ---- सब कुछ लिखी हुई स्क्रिप्ट लगता है । यह सियासत का दौर वह है जहां चिदम्बरम पर जूता फैक कर कोई विधायक बन जाता है । कोई अपनी लोकप्रियता के लिए सड़क पर पिटता है -- अलग अलग राज्यों के हैं लोग - सोशल मीडिया से जुड़े ----- खैर जो भी हो --
अब बात कर लें फेसबुक क्रांतिकारियों की , याद करें शाहीन बाग आंदोलन में जेबी एक लाख की भीड़ होती थी तो कई लोग चिरोरी-सिफ़ारिश करते थे कि उनका भाषण करवा दो - नेता ही नहीं, प्रोफेसर, लेखक भी । लेकिन जब वहाँ क्रेक डाउन हुआ , गिरफ्तारियाँ हुईं तो भाषणबाज आज तक गायब ही हैं , सैकड़ों लोगों को जमानतदार चाहिए थे, कई के सामने घर किराया भरने का संकट था - लेकिन पट्ठे जेब में हाथ डालना या घर से निकालना तो दूर , फेसबुक पर भी नहीं कुदके । 

यह सच है कि देश के सामने जो बेरोजगारी और महंगाई के सवाल हैं वह हर दिन की लफ़्फ़ाज़ी और तमाशेबाजी के सामने गौण है । यह कहना मूर्खता है कि कोई एम ए , एम एड , एम फिल महिला 41 की हो गई और उसे नौकरी नहीं मिली तो वह निकम्मी है ।नीलम देव भाषा कहलाने वाली संस्कृत में एम ए है । 

नीलम आज़ाद के नाम से फेसबुक पर सक्रिय महिला किसान आंदोलन से ले कर दलित विमर्श आदि में शामिल रही है । जान लें , भगत सिंह ने अपने आज़ादी के लिए फांसी नहीं स्वीकार की थी - इसी तरह कोई नीलम या कोई रिक्शे वाला देश के बड़े सवालों के लिए चिंतित हो सकते हैं । 

बहरहाल , सभी लोगों को यू ए पी ए के बार्बर कानून में फंसा दिया गया है ,। भीमकोरे गाँव केस में जब इस कानून का दुरुपयोग हुआ तो नागरिक समाज ने कोई स्थायी प्रतिरोध किया नहीं । फिर दिल्ली दंगों में उमर खालिद, खालिद सैफी, देवांगना आदि पर यह थोपा गया और इनमें से अधिकांश बगैर किसी सुनवाई के तीन साल से जेल में है-- लेकिन कोई बड़ा प्रतिरोध दिखा नहीं ---- किसी ने परवाह की नहीं कि उनके परिवार कैसे जीवन काट रहे होंगे ।
सभी की बारी आएगी -- आप घर बैठ कर पड़ोसी के घर भगत सिंह और अपने घर गौतम अदानी के पैदा होने की कामना करें ---

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जयपाल सिंह मुंडा झारखंड के खूंटी जिले में जन्मे थे. ( 3 जनवरी 1903 – 20 मार्च 1970). वे एक जाने माने राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक, संपादक, शिक्षाविद् और 1925 में ‘ऑक्सफर्ड ब्लू’ का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

راہ عزیمت کا مسافر(مجاہد دوراں سید مظفر حسین کچھوچھوی)

MANUU awards PhD to Amatur Rehman Maimoona