एम एस धोनी ने रांची में IPL 2024 की #dhoni

एम एस धोनी ने रांची में IPL 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। वह रोज बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वह IPL 2024 खेलेंगे। घुटने के ऑपरेशन के बाद मुंबई एयरपोर्ट से रांची लौटते हुए माही ने मोहम्मद कैफ से मुलाकात के दौरान अपने दिल की बात कही थी। माही ने नी कैप लगाकर इस साल CSK को चैंपियन बनाया था। CSK को IPL 2023 का फाइनल जिताने में रणनीतिक तौर पर सबसे अहम भूमिका माही की रही। उन्होंने एक कमजोर गेंदबाजी आक्रमण वाली टीम को फाइनल में ला खड़ा किया। इसके बाद जब टीम जीत गई, तब माही लाइमलाइट में आने की बजाय पीछे खड़े होकर तमाम खिलाड़ियों को जश्न मनाते देखते रहे। कुछ वैसा ही जैसे घर में पिता करता है। 

पिता उत्सव मनाने की सारी तैयारी कर देता है, लेकिन खुद कभी आगे आकर जश्न नहीं मनाता। वह अपनों को खुश देखकर खुश हो लेता है। ऐसा नहीं है कि महेंद्र सिंह धोनी जीत के बाद उत्साहित नहीं थे। जब IPL विनिंग चौका लगाकर रवींद्र जडेजा वापस लौटे, तो धोनी ने उन्हें गोद में उठा लिया। इस वक्त माही की आंखों में आंसू भी छलक आए थे। धोनी को इतना भावुक इससे पहले शायद ही कभी किसी ने देखा था। माही अविश्वसनीय जीत के बाद बहुत खुश थे। महेंद्र सिंह धोनी ने जीत का क्रेडिट कभी खुद ना लेने की परंपरा IPL 2023 के फाइनल में भी जारी रखी। GT पर 5 विकेट से मिली जीत के बाद जब BCCI प्रेसिडेंट रॉजर बिन्नी और जय शाह ने ट्रॉफी उठाकर धोनी को देनी चाही तो वह खुद पीछे हट गए। अपने साथी अंबाती रायडू और रवींद्र जडेजा को आगे कर दिया। 

यह फाइनल मैच अंबाती रायडू का आखिरी IPL मैच था। मैच से पहले ही उन्होंने बोल दिया था कि वह इसके बाद संन्यास ले लेंगे। जबकि जडेजा ने इस मैच की आखिरी 2 गेंदों पर 10 रन बनाकर चेन्नई को लगभग असंभव सी जीत दिलाई थी। धोनी ने इन दोनों प्लेयर्स को ट्रॉफी लेने के लिए बुलाया और खुद प्रेसिडेंट बिन्नी के पीछे खड़े हो गए। थाला ने बड़प्पन दिखाया। माही इसलिए महान हैं क्योंकि वह कभी जीत का क्रेडिट लेने के लिए आगे नहीं आते, बल्कि दूसरों को आगे लाते हैं। फिर जब ट्रॉफी के साथ जश्न मनाने का मौका आया, तब भी माही पीछे ही खड़े रहे। महेंद्र सिंह धोनी के घुटनों के सफल ऑपरेशन के बाद अब यह तय हो गया है कि माही अगले साल फिर IPL खेलेंगे। चूंकि इस बार फाइनल चेपॉक स्टेडियम चेन्नई में होगा, यकीन है कि माही सबसे ज्यादा छठी बार IPL ट्रॉफी हाथ में ले लेंगे। थाला... द मैन...द मिथ...द लेजेंड। IPL 2024 में थाला का इंतजार रहेगा।❤️

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

راہ عزیمت کا مسافر(مجاہد دوراں سید مظفر حسین کچھوچھوی)

जयपाल सिंह मुंडा झारखंड के खूंटी जिले में जन्मे थे. ( 3 जनवरी 1903 – 20 मार्च 1970). वे एक जाने माने राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक, संपादक, शिक्षाविद् और 1925 में ‘ऑक्सफर्ड ब्लू’ का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

कोहली पुरानी वाली बुलेट हैं.. जो थोड़ी देर आराम से चलते हैं, धीरे धीरे गरम होते