कुरान शरीफ की सुरतों का नाम और उनका मतलब

कुरान शरीफ की सुरतों का नाम और उनका मतलब
उतआपने अक्सर कुरआन शरीफ की सुरतों का नाम तो सुना या पढ़ा ही होगा लेकिन क्या आपको इसका मतलब भी मालूम है? तो आइये देखते है 👇

1-सूरह फातेहा = शुरू करना
2- सूरह बकराह= गाय
3- सूरह आले इमरान= हजरत इमरान अलेहिस्सलाम की औलाद 
4- सूरह निसा = औरतें
5- सूरह मायदा= दस्तरख्वान
6- सूरह अन्आम = जानवर,मवेशी 
उत7- सूरह आराफ = बुलंदीयाँ
8- सूरह अनफाल = माले गनीमत
9- सूरह तौबा= माफी
10- सूरह युनुस = एक नबी का नाम
11- सूरह हुद = एक नबी का नाम
12- सूरह यूसुफ = एक नबी का नाम
13- सूरह राअद =बादल की गरज
14- सूरह इब्राहीम = एक नबी का नाम
15- सूरह हिज्र = एक जगह का नाम
16- सूरह नहल = मधुमक्खी
17- सूरह इस्राईल = हज़रत याक़ूब अलेहिस्सालाम की औलाद 
18- सूरह कहफ = गार,गुफा
19- सूरह मरयम = हजरत इसा अलेहिस्सलाम की वालदा मोहतरमा का नाम
20- सूरह ताहा = हुरूफे मुकत्तआत के दो हुरूफ
21- सूरह अंबिया = अल्लाह के तमाम पैगंबर,नबी की जमा (बहुवचन)
22- सूरह हज = जियारत
23- सूरह मुअमीनून = ईमान वाले लोग
24- सूरह नूर = रौशनी
25- सुरह फुरकान = सही और गलत में फर्क करने वाली चीज
26- सूरह शुअरा = शायर लोग,शायर की जमा (बहुवचन)
27- सूरह नम्ल = च्यूँटी
28- सूरह क़सस = किस्से सच्चे वाकिआत
29- सूरह अन्कबूत = मकड़ी
30- सूरह रोम = रोम,एक देश का नाम
31- सूरह लुकमान = अल्लाह के एक नेक बुजुर्ग बंदे का नाम
32- सूरह सज्दा = झुकना,सज्दा करना
33- सूरह अहज़ाब = लश्कर,जमा,गिरोह
34- सूरह सबा = एक कौम
35- सूरह फ़ातिर = पैदा करने वाला
36- सूरह या सीन = हुरूफे मुकत्तआत के दो हुरूफ
37- सूरत साफ्फात = सफ बंदी करने वाले,लाइन से खड़े होने वाले
38- सूरह स्वाद(ص) = हुरूफे मुकत्तआत के एक हुरूफ
39- सूरह जुमर = गिरोह दर गिरोह
40- सूरह मोमीन = ईमान वाला
41- सूरह हा मीम = हुरूफे मुकत्ताआत के दो हुरूफ
42- सूरह शूरा = सलाह मशविरा 
43- सूरह जुखरूफ = सोना(Gold)
44- सूरह दुखान = धुआँ
45- सूरह जासिया = घुटनों के बल गिरे हुए
46- सूरह अहकाफ = एक जगह का नाम
47- सूरह मुहम्मद(ﷺ) = हमारे प्यारे नबी का मुबारक नाम
48- सूरह फतह = जीत,कामयाबी 
49- सूरह हुजरात = हुजरें कमरें
50-सूरह काफ़(ق)= हुरूफे मुकत्तआत का एक हुरूफ
51- सूरह जारियात = धूल उड़ाने वाली हवा
52- सूरह तूर = एक पहाड़ का नाम
53- सूरह नज्म = सितारे
54- सूरह क़मर = चाँद
55- सूरह रहमान = (बहुत ज्यादा रहम फरमाने वाला, अल्लाह तआला का एक सिफाती नाम
56- सूरह वाकिया = वाके होने वाली, कयामत 
57- सूरह हदीद = लोहा
58- सूरह मुजादला = बहस, इख्तेलाफ, झगड़ा
59- सूरह हश्र = जमा होना,कयामत के दिन दुबारा जिंदा होकर जमा होना
60- सूरह मुमताहिना = इम्तेहान लेने वाली
61- सूरह सफ = लाइन से खड़े होना,सफ बंदी
62- सूरह जुम्आ = हफ्ते के दिनों में से एक मुबारक दिन
63- सूरह मुनाफिकून = मुनाफिक लोग
64- सूरह तगाबून = हार-जीत,नुकसान से गुजरना
65- सूरह तलाक = आजाद करना, तलाक देना
66- सूरह तहरीम = हराम कर देना
67- सूरह मुल्क = बादशाही
68- सूरह कलम = पेन,कलम
69- सूरह हाक्का = हकीकत,कयामत 
70- सूरह मआरिज = बुलंदिया
71- सूरह नुह = एक नबी का नाम
72- सूरह जिन्न = जिन्नात,आग से पैदा की हुई अल्लाह की एक मख्लूक
73- सूरह मुजम्मिल = चादर लपेटने वाला
74- सूरह मुदस्सिर = चादर ओढने वाला
75- सूरह कियामाह = कियामत,यकीनन कायम होने वाली
76- सूरह दहर = जमाना,अरसा,वक्त
77- सूरह मुरसलात = हवाएँ 
78- सूरः नबा = अहम खबर
79- सूरह नाज़िआत = सख्ती से खिंचने वाले
80- सूरह अबासा = त्यौरी चढ़ाना
81- सूरह तकवीर = लपेटना
82- सूरह इंफितार = फटना
83- सूरह मुतफ्फिफीन = नाप तौल में कमी करने वाले
84-सूरह इंशिकाक = फट जाना
85- सूरह बुरूज = सितारों वाला आसमान 
86- सूरह तारिक = चमकता तारा
87-सूरह आला = सबसे ऊँचा 
88- सूरह गाशिया = छा जाने वाली मुसिबत(कयामत)
89- सूरह फज्र = फज्र,सुबह सादिक
90- सूरह बलद = शहर
91- सूरह शम्स = सूरज
92- सूरह लैल = रात
93- सुरह धुहा = दिन की रौशनी,चाश्त का वक्त 
94- सूरह शरह = खोल देना
95- सूरह तीन = अंजीर
96- सूरह अलक = जमा हुआ खून 
97- सूरह कद्र = कदर,इज्जत
98- सूरह बय्यनाह = वाजेह दलील 
99- सूरह जिल्जाल = जलजला,भूकंप
100- सूरह अदियात = घुड़दौड़ का घोड़ा
101- सूरह कारिया = खड़खड़ा देने वाली (कयामत)
102- सूरह तकासूर = ज्यादती की ख्वाहिश 
103- सूरह अस्र = जमाना
104- सूरह हुमाजा = ऐब निकालना
105- सूरह फील = हाथी
106- सूरह कुरैश = कुरैशी,अरब के एक कबीले का नाम
107- सूरह माऊन = आम इस्तेमाल की चीजें 
108- सूरह कौसर = होजे कौसर
109- सूरह काफिरून = काफिर लोग 
110- सूरह नस्र = मदद
111- सूरह लहब = आग के शोले
112- सूरह इख्लास = खालिस, वहदानियत
113- सूरह फलक = सुबह
114- सूरह नास = इंसान, आदमी, लोग
------------------------------------------
एक एक सुरह पुरे तर्जुमे के साथ जल्द शेयर होगी 
------------------------------------------
जजाकअल्लाह खैर 🛐

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ क्या है?"" "" "" "" **वक़्फ अरबी

जब राम मंदिर का उदघाटन हुआ था— तब जो माहौल बना था, सोशल मीडिया

मुहम्मद शहाबुद्दीन:- ऊरूज का सफ़र part 1 #shahabuddin #bihar #sivan