सल्यूट श्रीमती सोनिया गांधी जी ! #sonia_gandhi

सल्यूट श्रीमती सोनिया गांधी जी ! 
  
      ED दफ़्तर ने कांग्रेस सदर श्रीमती सोनिया गांधी को अपने दफ़्तर “पूछ- ताछ “ के लिए “ तलब “ किया था । विषय था “ हेराल्ड “ और “यंग इंडिया “ के बीच आर्थिक लेनदेन पर कुछ सवाल । 
     आज अपने तय समय पर कांग्रेस सदर श्रीमती सोनिया गांधी पहुँची । दो घंटे तक ED दफ़्तर में रहीं । ED अफ़सरान ने कहा - अब आप जा सकती हैं , हमारे पास और सवाल नही है । 

     “ कांग्रेस मीडिया इंचार्ज जयराम रमेश के प्रेस वक्तव्य के अनुसार श्रीमती सोनिया गांधी ने कहा - आप सवाल पूछिए , हम रात नौ बजे तक यहाँ बैठ सकती हूँ , नौ बजे हमे दवा लेना होता है । हम कल भी आ सकते हैं ॥ ED आफ़िसर ने साफ़ - साफ़ शब्दों में कहा - नही मैडम ! अब हमारे पास कोई सवाल नही है , कल भी आने की ज़रूरत नही है । “ 
      
 आज पूरा देश सड़क पर रहा । हर सूबे ले मुख्यालय पर कांग्रेस सवाल के साथ खड़ी मिली - 
   क्यों अपमानित किया जा रहा है , एक महिला को , जो बीमार भी हैं ? 
  नये सिरे से एक सवाल उठ आया है । कौन है यह सोनिया गांधी ? बार बार इस परिवार क्यों अपमानित किया का रहा है ? 
    श्रीमती सोनिया गांधी एक “ परम्परा “ की वाहक हैं । 
यह परम्परा चलती है गांधी जी से , पंडित नेहरु , सरदार पटेल , मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की । “पाप से घृणा करो , पापी से नही “ । “ वैचारिक मतभेद अपनी जगह , पर मन भेद नही होना चाहिए “ । ज़्यादा दूर नही जाता , इतिहास है । बंगाल के दो बड़े राजनीतिज्ञ बापू के शख़्त विरोधी थे । शहीद सुहरावर्दी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी । सुहरावर्दी के बंगाल की जनता मारने पर उतारू थी , उसे बापू ने अपने बग़ल खड़ा किया , जान बचाया । श्यामा प्रसाद मुखर्जी के लोंगो ने बापू पर हमला किया , वही बापू मुखर्जी को पंडित नेहरु की सरकार में मंत्री बनवाया । हाल की घटना पर आइए अटल जी की किडनी की दिक़्क़त थी उनके पास इतना धन नही था की विदेश जाकर इलाज कराते । आज जिस सोनिया गांधी को अपमानित किया जा रहा है , वह भी बीमारी की हालत में , वही सोनिया गांधी अपने पति , प्रधान मंत्री राजीव गांधी जी के कहने पर अटल जी का हाल चाल लेती और एक दिन विदेश भेजने का इंतज़ाम कर दिया । उस राजीव गांधी ने या इस सोनिया गांधी ने अब तक इस घटना पर एक शब्द भी नही बोला है । 
   ED! साहेब ! आज आप जिस विषय -“ हेराल्ड “ और 
 “ यंग इंडिया “ के चलते कांग्रेस सदर को हाज़िर कर रहे हो वह कांग्रेस के स्वर्णिम इतिहास का पन्ना है जो अब समूचे भारत समेत उन तमाम सभ्यताओं का हिस्सा बन चुका है , जहां एकाधिकारवाद का फंदा कसेगा , उससे निजात पाने के लिए “ यंग इंडिया “ सामने रखाजायगा । 
    आपको तो अपना भी इतिहास नही मालूम होगा - 
18 मार्च 1922 को अहमदाबाद में गांधी जी पर 124 A देश द्रोह के तहत मुक़दमा चलता है ॥ (विडम्बना देखिए आज हम घूम टहल कर फिर उसी मुक़ाम पर हैं ) जस्टिस ब्रूम फ़ील्ड की अदालत में गांधी जी पर आरोप लगता है की आपने यंग इंडिया में जनता को भड़काया है ? अपने बचाव में कुछ कहना चाहेंगे ? बापू ने मना कर दिया - मैंने यंग इंडिया में जो कुछ लिखा है , उस पर क़ायम हूँ , और आगे भी लिखता रहूँगा । अगर यह लिखना अपराध है तो हम अपराधी हैं और आप जो भी जितनी भी श्ख्त सजा देना चाहें दे । ED साहिब ! आप जानते हैं , जस्टिस ब्रूम फ़ील्ड ने क्या कहते हुए सजा सुनाया था - इस अदालत में आप जैसा विलक्षण क़ैदी इसके पहले न कोई आया था , न आएगा । आपको छ साल की क़ैद की सजा सुना रहा हूँ । अगर अंग्रेज सरकार ने आपकी इस सजा में कुछ भी कटौती करेगी तो सबसे पहले हमे ख़ुशी होगी । इसे इतिहास the great trail कहता है । 
      ED साहिब ! आज जब , आप सोनिया जी को कह रहे होंगे क़ि हमारे पास आपसे पूछने के लिए और कोई प्रश्न नही है । तो यकीनन आपकी मानसिकता जस्टिस ब्रूमफ़ील्ड के बिल्कुल आस पास रही होगी । सोनिया जी जिस तरह तन कर बैठी थी और और सवाल पूछने की बात कर रही थी , यही है रवायत कांग्रेस की , उस परिवार की । 
   (कांग्रेस को चाहिए की वह यंग इंडिया का तीनो अंक रिप्रिंट करके युवजनो में बाँट दे । ) 
   ED साहिब ! जब आपने श्रीमती सोनिया गांधी जी को दफ़्तर में तलब किया तो लोग सड़कों पर उतर आए । ये वो लोग हैं यही ताक़तहै मुल्क की । आपके दफ़्तर में श्रीमती सोनिया गांधी अकेली नही थी , उनके साथ लोंगों की हलचल थी । उस हलचल को छुपाया जा रहा है । 
    लोंगो के हाथ में अकूत ताक़त दिया है इस कांग्रेस सदर श्रीमती सोनिया गांधी ने । आप भूल गये होंगे या आपको इससे दिक़्क़त आयी होगी 
    - सूचना का अधिकार ? किसने दिया , और कौन मिटा रहा है ? करो न इस पर बात । 
     - भूख के ख़िलाफ़ खाद्य सुरक्षा क़ानून किसने दिया है ? उसमें साफ़ साफ़ कहा है यह अन्न किसान का है , किसान देश है । इस अन्न पर आपका अधिकार है । उसी अन्न की थैली पर अपनी तस्वीर लगा कर वोट किसने माँगा है ? 
     - राजनीति में अपराधी प्रवेश पर रोक किसने लगाया ? 
     बहुत कुछ है वही बताने वाले सड़क पर उतरे हैं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जयपाल सिंह मुंडा झारखंड के खूंटी जिले में जन्मे थे. ( 3 जनवरी 1903 – 20 मार्च 1970). वे एक जाने माने राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक, संपादक, शिक्षाविद् और 1925 में ‘ऑक्सफर्ड ब्लू’ का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

راہ عزیمت کا مسافر(مجاہد دوراں سید مظفر حسین کچھوچھوی)

MANUU awards PhD to Amatur Rehman Maimoona