#अमेरिका के बाजारों में लोहे की #जंजीरों में जकड़े , गले में पट्टा पहनकर जानवरों की तरह महज सौ साल पहले बिकने वाले #निग्रो/#काले लोग/ रंगभेद के शिकार आज ये लोग, जिन्हें भेड़ #बकरियों की तरह ख़रीदा व #बेचा जाता था, दास प्रथा का प्रचलन था,

#अमेरिका के बाजारों में लोहे की #जंजीरों में जकड़े , गले में पट्टा पहनकर जानवरों की तरह महज सौ साल पहले बिकने वाले #निग्रो/#काले लोग/ रंगभेद के शिकार आज ये लोग, जिन्हें भेड़ #बकरियों की तरह ख़रीदा व #बेचा जाता था, दास प्रथा का प्रचलन था,

आज वही काले लोग #शिक्षा के दम पर अमेरिका में #सड़क से लेकर वाइट हाउस तक पहुंच गए हैं, 
हर फील्ड में अपनी #हिस्सेदारी तय कर ली है, और गोरों ने इन्हें अपना लिया है❗️

#अब्राहम_लिंकन के प्रयासों से अमेरिका में दास प्रथा का अंत हुआ और नीग्रो जाति मुक्त हुई❗️
#मुक्त होने के बाद नीग्रो लोगों ने रोजगार खोजना शुरू किया❗️
एक वृद्ध और अशक्त नीग्रो काम की तलाश में घूम रहा था❗️

घूमते-घूमते वह #थक गया, किंतु काम नहीं मिला,,, वह एक स्थान पर बैठ गया, वहीं उसकी भेंट मालिक जाति के एक #परिचित व्यक्ति से हुई❗️
बूढ़े नीग्रो की दयनीय दशा देख वह व्यक्ति बोला- तुम्हारी यह क्या हालत हो गई। क्या किसी परेशानी में हो❓
नीग्रो ने कहा- काम नहीं मिल रहा है। 
वह व्यक्ति बोला- पिछले दिनों तो तुम्हारी स्थिति ठीक थी❗️
नीग्रो बोला- उन दिनों मुझे बड़ा आराम था क्योंकि मेरा मालिक #दयालु था❗️

वह मुझ पर कोई #अत्याचार नहीं करता था और कठिन काम नहीं देता था, सहानुभूति जताते हुए उस व्यक्ति ने कहा- फिर तो तुम उन #गुलामी के दिनों में ही #बेहतर थे, यह मुक्ति तुम्हें #महंगी पड़ गई, यह तुम्हारे किस काम की❓
यह सुनते ही उस बूढ़े नीग्रो में न जाने कहां से #ताकत आ गई❗️

वह तनकर खड़ा हो गया और #दृढ़_स्वर में बोला- जी नहीं, महोदय! दासता के जीवन से मुक्ति हजार गुना #बेहतर है, क्योंकि हमारे जीवन पर अब सिर्फ और सिर्फ हमारा अधिकार है, उसे संवारने के लिए हम पूर्णत: मुक्त हैं❗️
यह कहते हुए वह काम की तलाश में #दोगुनी ताकत से चल दिया, मुक्ति मनुष्य के सर्वागीण विकास की पहली शर्त है, वस्तुत: पराधीनता पतन का द्वार है, जबकि मुक्ति प्रगति का❗️

लेकिन, हमारा देश आज भी धर्म, जात पात से ना केवल #ग्रसित है, बल्कि और भी ज़्यादा गहराई में धंसता जा रहा है❗️
जो देश की उन्नति में सबसे बड़ी चुनौती, बाधा है❗️
भारत के #बहुजन समाज के लोग आज भी नहीं चेते है, भले ही हमारे देश में दासप्रथा अब नहीं है, लेकिन भेदभाव का तांडव अभी भी देखने को मिलता रहता है❗️

लेकिन कुछ 2, 3 % जातिवादी, नफ़रति और उनकी कट्टरता से आप, हम उनके पूरे समाज, जाति, धर्म को गलत नहीं #ठहरा सकते❗️
किंतु गलतियों को ग़लत जरूर ठहरा सकते है, जिसका हमे #सवैंधानिक अधिकार भी है❗️

#दुसरो को ग़लत कहने से #अच्छा है, ख़ुद को #आगे लेकर आओ❗️

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जयपाल सिंह मुंडा झारखंड के खूंटी जिले में जन्मे थे. ( 3 जनवरी 1903 – 20 मार्च 1970). वे एक जाने माने राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक, संपादक, शिक्षाविद् और 1925 में ‘ऑक्सफर्ड ब्लू’ का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

راہ عزیمت کا مسافر(مجاہد دوراں سید مظفر حسین کچھوچھوی)

MANUU awards PhD to Amatur Rehman Maimoona